home page

उप्र विधान परिषद चुनाव : दोपहर 12 बजे 24.09 फीसदी हुआ मतदान, बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान

 | 
उप्र विधान परिषद चुनाव : दोपहर 12 बजे 24.09 फीसदी हुआ मतदान, बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान


लखनऊ, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक इन सीटों पर 24.09 फीसदी मतदान हुआ है। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में 12 बजे तक सबसे अधिक 38.16 फीसदी मतदान हुआ है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 15.73 फीसदी मतदान हुआ है। वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र में 15.08 प्रतिशत, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र में 18.05, मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र में 18.12, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक क्षेत्र में 13.35 फीसदी मतदान हुआ है।

लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र में 16.61 फीसदी, वाराणसी खंड शिक्षक 34.71, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र में 26.70, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र में 32.44, बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में 38.16 फ़ीसदी, गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में 36.05 फ़ीसदी मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में सबसे अधिक 14.05 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था। दोपहर 12 बजे तक हुए मतदान में बरेली मुरादाबाद क्षेत्र आगे निकल गया है।--------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला