home page

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और पदाधिकारियों का हृदय से आभार, चुनाव मैदान में जुट जाएं - केदारनाथ सिंह

 | 
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और पदाधिकारियों का हृदय से आभार, चुनाव मैदान में जुट जाएं - केदारनाथ सिंह


वाराणसी, 29 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी स्नातक क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य स्नातक चुनाव का टिकट पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने कहा कि वाराणसी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद प्रत्याशी के तौर पर पुनः मुझ पर विश्वास जताने के लिए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार है। काशी क्षेत्र के नेतृत्व और जिलों वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर के सभी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने कहा कि जनहित, शिक्षक-छात्र, युवा एवं स्नातक साथियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया है और आगे भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। टिकट मिलने के बाद अभी से सभी समर्थकों को चुनाव मैदान में जुट जाना है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी से आज विधान परिषद स्नातक का टिकट केदारनाथ को मिलने के बाद पुराने नेताओं ने खुशी व्यक्त की। प्रदीप नारायण सिंह, सुधीर मिश्रा, डॉ हरेन्द्र राय ने टिकट मिलने पर कहा कि केदारनाथ सिंह कई बार चुनाव मैदान में विधान परिषद स्नातक लड़कर जीते हैं। पिछली बार की गलती सुधारते हुए इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद