home page

युवा संसद में गूंजी मीरजापुर की आवाज, विधानसभा में चमके जिले के युवा

 | 
युवा संसद में गूंजी मीरजापुर की आवाज, विधानसभा में चमके जिले के युवा


मीरजापुर, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए युवा संसद में मीरजापुर की आवाज बुलंद की। जी.डी. बिनानी पीजी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में चयनित पांच प्रतिभागियों में से तीन युवाओं ने लखनऊ विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया।

आन्या कशेरा, संगीता यादव और आदित्य तिवारी ने 1 से 3 मई तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेते हुए 2 मई को विधानसभा में संघीय बजट 2026 और ‘विकसित भारत 2047’ के विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। युवाओं ने बजट को नवाचार, स्टार्टअप और युवा सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इन प्रतिभागियों ने न सिर्फ अपनी बात मजबूती से रखी, बल्कि मीरजापुर का नाम भी रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों और अधिकारियों ने रविवार को तीनों युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा