home page

आईजीआरएस रैंकिंग में मीरजापुर पुलिस अव्वल, प्रदेश में पहला स्थान

 | 
आईजीआरएस रैंकिंग में मीरजापुर पुलिस अव्वल, प्रदेश में पहला स्थान


मीरजापुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मीरजापुर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्च 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस सफलता से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

अधिकारियों के अनुसार, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता बनाए रखने के कारण यह सफलता मिली है। जनपद के महिला थाना सहित कई थानों ने भी अपनी-अपनी श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मासिक रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जनसेवा को और सुदृढ़ किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा