home page

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां पर नुक्कड़ नाटक

 | 
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां पर नुक्कड़ नाटक


गोरखपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार काे ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां, जन-जन तक सेवा, हर दिल तक विश्वास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनसहभागिता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सेवा, संवेदनशीलता और सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जागरूक युवा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनता है। उन्होंने सेवा की भावना से ही समाज का विश्वास जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाए हैं बल्कि यहां के विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़कर समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम नरेश निषाद, जिला पंचायत सदस्य संगीता पासवान, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धनंजय पांडेय, अजय प्रकाश यादव, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. तरुण श्याम, डॉ. विकास सिंह, आयुष कुमार पाठक, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, रवि निषाद, अनिल पटेल एवं डॉ. जय सिंह सहित फार्मेसी संकाय के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय