home page

एमजीयूजी में छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विरासत का सौंदर्य

 | 
एमजीयूजी में छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विरासत का सौंदर्य


एमजीयूजी में छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विरासत का सौंदर्य


एमजीयूजी में छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विरासत का सौंदर्य


एमजीयूजी में छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विरासत का सौंदर्य


गोरखपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ‘द शैडो ऑफ नेचर एंड हेरिटेज’ विषय पर केंद्रित प्रदर्शनी में प्रकृति, पक्षियों, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मनोहारी छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में देश-विदेश के विभिन्न छायाकारों द्वारा खींचे गए छायाचित्रों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में प्रकृति और विरासत का सौंदर्य देखने को मिला।

प्रदर्शनी का उद्घाटन एमजीयूजी के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छायाचित्रों का अवलोकन करने के बाद कुलपति ने कहा कि फोटोग्राफी केवल किसी दृश्य को कैमरे में कैद करने की कला ही नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी विद्यार्थियों की छिपी हुई रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति, वन्यजीवन, ऐतिहासिक स्मारकों, कला, संस्कृति तथा मानवीय भाव-भंगिमाओं को एक नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर प्रदान करती है।

प्रदर्शनी के संयोजक राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग के सदस्य लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य फोटोग्राफी के माध्यम से प्रकृति और विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा युवा पीढ़ी को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह, अनिल सिंदूर, थ्रीश कपूर, धीरज सिंह, गौरव गुप्ता, आदित्य भूषण, राजेश कुमार, गौरी शंकर चौहान, ऋतु, स्निग्धा सिंह, शिवांशु अग्रहरि, कृतेश् तिवारी, आदेश श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, वरुण मजूमदार, डॉ. शशि शेखर, डॉ. शिवशरण दास अग्रवाल, कादंबिनी अग्रवाल, सोमू मुखर्जी,

अनुपम अग्रवाल, डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव, डॉ. राम निवास यादव, पूजा सिंह, तृप्ति श्रीवास्तव, गोविंद त्रिपाठी, गंगेश्वर शुक्ला, नवाज अहमद के छायाचित्र आकर्षण का केंद्र रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय