home page

अभाविप ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इकाई गठन पर की चर्चा

 | 
अभाविप ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इकाई गठन पर की चर्चा


वाराणसी, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय इकाई के गठन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा काे लेकर शनिवार काे बैठक की।बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक आकाश प्रताप ने कहा कि समय-समय पर इकाई का गठन कर नए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जाता है। यह नियमित व्यवस्था है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय इकाई को लेकर चर्चा की गई है। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थी परिषद के अन्य पदाधिकारीगणाें ने भी वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर अपना विषय रखा। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। शिवम तिवारी और अन्य पदाधिकारी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को हर स्थिति और परिस्थिति में सर्वोच्च शिखर पर देखने की बात की, जिसकी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद