परिवारिक कारणाें से युवक ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि छंदोइया खेड़ा निवासी गीता कश्यप ने पुलिस को सूचित किया कि उनके पति संतोष कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना दुबग्गा पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक संतोष बढ़ई का कार्य करता था। उसने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या किया है। उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल परिजनों की उपस्थिति में पंचायतनामा की विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

