home page

स्वास्थ्य शिविर में पूर्वोत्तर रेलवे के 33 अधिकारियों ने करायी जांचें

 | 
स्वास्थ्य शिविर में पूर्वोत्तर रेलवे के 33 अधिकारियों ने करायी जांचें


वाराणसी, 28 फरवरी(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे में वाराणसी के मंडल चिकित्सालय पर मंडलीय चिकित्सकों ने मंडल स्तर पर कार्यरत अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच कीं।

शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर किया। इसके बाद मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वाणी जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) धर्मेंद्र यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय समेत अन्य शाखा अधिकारियों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि वाराणसी मंडल चिकित्सालय में कार्यरत डाक्टरों की टीम ने रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर उनके स्वास्थ्य की कुशलता के लिए सदैव अपनी सेवाएं दी है। आज स्वास्थ्य जांच शिविर में वजन, हाइट, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, इको कार्डियो ग्राफी एवं डाइटीशियन के अलग-अलग काउन्टर मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल टीम के साथ लगाए गए थे। जिनके माध्यम से कुल 33 अधिकारियों एवं उनके चार परिजनों स्वास्थ्य जांच हुआ है।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनन्दा चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. आर. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कल्पना दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज कुमार एवं मंडल चिकित्सालय के सहायक मंडल चिकित्साधिकारीगण तथा पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद