home page

बसपा प्रमुख मायावती लखनऊ में कल करेंगी पार्टी बैठक

 | 
बसपा प्रमुख मायावती लखनऊ में कल करेंगी पार्टी बैठक


लखनऊ, 22 सितंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 23 सितंबर (बुधवार) को राष्ट्रीय स्तर की सांगठनिक बैठक बुलाई है। इसमें सभी राज्यों के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

बसपा की ओर से मंगलवार को इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए कहा गया कि मायावती बुधवार को 11 बजे माल एवेन्यू स्थित बसपा यूपी स्टेट कार्यालय में बैठक करेंगी। इसमें देश के राजनीतिक हालात और खासकर यूपी, उत्तराखंड और पंजाब राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में यूपी के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार और पार्टी संगठन की जमीनी तैयारियों को लेकर पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करेंगी। साथ ही साथ आनंद कुमार के परिवार से किसको जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसको लेकर भी चर्चा करने के साथ ही मायावती घोषणा कर सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक