home page

गंगा नदी में मिला युवक का शव

 | 
गंगा नदी में मिला युवक का शव


मीरजापुर, 22 मई (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी युवक का शव प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में गंगा नदी से मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

मिश्रपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रिजवान पुत्र हकीम अली उर्फ शरीफ गुरुवार सुबह प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित जारी पुलिस चौकी अंतर्गत सेमरी गांव में अपने फूफा नसीम अहमद के घर गया था। वहां से वह अपने घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कौंधियारा थाना और जारी पुलिस चौकी में युवक के लापता होने की सूचना दी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे नैनी थाना पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि एक युवक का शव गंगा नदी से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची मां शकीना बानो ने शव की पहचान अपने बेटे रिजवान के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा