सुखदरिया दरी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
| Apr 8, 2026, 20:11 IST
मीरजापुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के सुखदरिया दरी में बुधवार को स्नान करते समय एक युवक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने बताया कि डूबने वाला युवक सन्नी (25) पुत्र सलीम निवासी चौरहट पड़ाव, वाराणसी है। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए सुखदरिया दरी आया था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस युवक की खोजबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

