home page

ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

 | 
ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत


मीरजापुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जमालपुर थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास गुरुवार देर रात सड़क किनारे घायल अवस्था में बाइक सवार युवक मिला। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाराणसी के छोटी पियरी निवासी कृष्णकांत मिश्र (35) डोहरी गांव स्थित अपनी ससुराल में बीमार पत्नी सबिता देवी को देखने आए और देर रात बाइक से वाराणसी लौट रहे थे। कुछ देर बाद डोहरी गांव के बगीचे के पास वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। बीमार पत्नी सबिता देवी का रो-रोकर हाल है। छह वर्षीय पुत्र लड्डू और चार वर्षीय पुत्री परी भी पिता की मौत से गमगीन रहे।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया किसी वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका है। दुर्घटना की स्थिति स्पष्ट करने के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा