home page

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत

 | 
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत


मीरजापुर, 27 सितंबर (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी राज नारायण (35) बाइक से राजगढ़ बाजार की ओर जा रहे थे। लूसा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजन को सूचना दी। परिजन भी राजगढ़ थाने पहुंच गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा