home page

घर में करंट लगने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 | 
घर में करंट लगने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मीरजापुर, 24 जुलाई (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के बेदउर गांव में शुक्रवार को घर के अंदर करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे, जबकि उनके पिता तौलन प्रसाद घर पर अकेले थे। इसी दौरान वह किसी तरह बिजली की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद पोते ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और परिजन को सूचना दी।

परिजन तत्काल एम्बुलेंस से तौलन प्रसाद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह यादव और डॉ. रीना सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि तौलन प्रसाद खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर है।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा