home page

आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चरा रहे चरवाहा की मौत

 | 
आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चरा रहे चरवाहा की मौत


मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी दशरथ का 45 वर्षीय पुत्र शिवकुमार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खेत में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर वह भीगने से बचने के लिए पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा