home page

कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

 | 
कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत


मीरजापुर, 05 सितंबर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के देवरी बड़ौहा गांव में शुक्रवार की रात बारिश के कारण कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबने से घर में सो रहे 71 वर्षीय वृद्ध मोदी कोल की मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मोदी कोल शुक्रवार शाम करीब सात बजे कच्चे मकान में सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें पूरी तरह भीग गई थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई और मोदी कोल मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला।

परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी चिरोंजिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री की पहले ही मौत हो चुकी है।

शनिवार को परिजनों ने थाना में सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा