home page

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना सामूहिक जिम्मेदारी : गिरीश चंद्र यादव

 | 
स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना सामूहिक जिम्मेदारी : गिरीश चंद्र यादव


स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना सामूहिक जिम्मेदारी : गिरीश चंद्र यादव


जौनपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को नगर के हनुमान घाट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर जनपद के निर्माण के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ और सुव्यवस्थित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी को निरंतर बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

अभियान के दौरान नगर के हनुमान घाट परिसर में स्वच्छता कार्य किया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव