home page

जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 | 
जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


महोबा, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा के कबरई विकास खंड के गांव सुनैचा में जल निकासी के लिए बने नाले को दबंगों द्वारा बंद कर देने से ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार काे ग्रामीणों ने श्री राजपूत करणी सेना संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सदर एसडीएम से शिकायत कर मामले के निस्तारण की गुहार लगाई है।

श्री राजपूत करणी सेना के बैनर तले जनपद के सुनैचा गांव निवासी ग्रामीणों ने तहसील में सदर एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग की है। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि बारिश होने से गांव में जलभराव की समस्या हो रही है। बरसात का पानी घरों में भर रहा है। इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण शिवराम, किशन, राम प्रकाश, घनश्याम, हरिसिंह और भागवत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी