महोबा में तैनात निरीक्षक ने राज्य स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक , एसपी ने किया सम्मानित
महोबा, 24 जुलाई (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एंटी सबोटाज चेक प्रतियोगिता में दो रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता 13 जुलाई से 16 जुलाई तक कमिश्नरेट लखनऊ में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर महोबा के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा की। आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिसकर्मियों को दिया संदेश
एसपी शशांक सिंह ने इस अवसर पर महाेबा के पुलिस कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए लगातार प्रयास करें और इसी तरह जनपद का नाम आगे बढ़ाएं। निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की इस सफलता से न सिर्फ विभाग का मान बढ़ा है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

