home page

जिला पंचायत अध्यक्ष पर ब्राहमण समाज को अपमानित करने का आरोप,एसपी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग

 | 
जिला पंचायत अध्यक्ष पर ब्राहमण समाज को अपमानित करने का आरोप,एसपी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग


महोबा, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को एसपी शशांक सिंह को ज्ञापन सौंप कर जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी पर ब्राह्रमण समाज काे अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में कथावाचकों और धर्म ग्रंथों पर आपत्तिजनक बयान दिये हैं, इससे समाज में नाराजगी है।

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक आदर्श तिवारी के नेतृत्व में हिंदू समाज के अन्य लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को ज्ञापन सौंपा है। संघ के पदाधिकारी अनुज महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती के दिन ब्राह्मण समाज के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था और उसी समय जयप्रकाश अनुरागी ने फेसबुक पर अपमानजनक बातें कही हैं। ज्ञापन देने वालाें में प्रदीप पांडेय, गौरव मिश्रा, देवेंद्र सुल्लेरे, योगेश कुमार संदीप मिश्र समेत भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे हैं। एसपी शशांक सिंह ने मामले की जांच करा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी