home page

उपखनिजों की रॉयल्टी का ऑनलाइन सत्यापन करा धनराशि जमा कराएं कार्यदायी संस्थाएं: जिलाधिकारी

 | 
उपखनिजों की रॉयल्टी का ऑनलाइन सत्यापन करा धनराशि जमा कराएं कार्यदायी संस्थाएं: जिलाधिकारी


महोबा, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा में जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार काे कैम्प कार्यालय सभागार में कार्यदायी संस्थाओं एवं खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त किए जा रहे उपखनिजों की रॉयल्टी के ऑनलाइन सत्यापन की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने इनवैलिड ई-एमएम-11 के सापेक्ष देय धनराशि तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि उपखनिजों की रॉयल्टी का सत्यापन एवं इनवैलिड अभिवहन प्रपत्रों के सापेक्ष देय धनराशि की वसूली शासन की राजस्व प्राप्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के अनुसार राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी