home page

यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

 | 
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित


महोबा, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा के खरेला कस्बा स्थित श्री काशी प्रसाद इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम स्थान पाने वाल वैष्णवी सोनी 96% और अन्या गुप्ता 90.40% को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार को इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चरखारी के उपजिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार को विद्यालय के प्रबंधक शशांक गुप्ता ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसडीएम ने सभी टॉप टेन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया और बच्चों को निरंतर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे निखारने की आवश्यकता है। अपनी लगन और मेहनत की दम पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय के संरक्षक राधेलाल गुप्ता, प्रबंधक शशांक गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह व प्रधानाचार्य गयाप्रसाद त्यागी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में विद्यालय स्तर पर द्वितीय एवं तृतीय, कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान तथा हाईस्कूल में द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशःआदित्य महक सोनी, आरती, प्रशांत प्राची,अनीस शिवांश को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. रंजीत सिंह सेंगर, वीरेंद्र यादव, विवेक कुमार, रमेश कुमार, सलीम मंसूरी, देवेंद्र कुमार, विपिन कुमार सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी