गैस सिलेंडर के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
| Apr 7, 2026, 19:35 IST
फर्रुखाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में सिलेंडर न मिलने से परेशान महिलाओं और उपभोक्ताओं ने मंगलवार काे मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि वे पिछले 3-4 दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सप्लाई नहीं आई कहकर लौटा दिया जाता है। एजेंसी प्रबंधक ने सफाई देते हुए कहा कि गैस की सप्लाई पिछले कुछ दिनों से बाधित है।
डीएसओ सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को जल्द डिलीवरी कराई जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

