home page

विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट ने सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े बंदोबस्त

 | 

लखनऊ, 02 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 03 अगस्त (सोमवार) से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट ने कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस कमिश्ररेट ने शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस दौरान विधानभवन की परिधि में यातायात नियंत्रण के मद्देनजर ट्रैक्टर, ट्रैक्टर ट्राली, घोड़ागाड़ी, बैलगाड़ी और अन्य स्लो मूविंग वाहन, आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, सिलेंडर, अन्य हथियार आदि चीज बरामद किया है।

इसके अलावा विधानभवन के आसपास लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस चौबीस घंटे सातों दिन निगरानी की जाएगी। प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्ति की जाएगी।

विधानसभा सत्र के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म की गहन एवं निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक