home page

नियमित जनसुनवाई कर मानचित्र स्वीकृति जैसी समस्या का करें निस्तारण : प्राधिकरण उपाध्यक्ष

 | 
नियमित जनसुनवाई कर मानचित्र स्वीकृति जैसी समस्या का करें निस्तारण : प्राधिकरण उपाध्यक्ष


वाराणसी, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्णा बोरा ने मंगलवार को बताया कि वाराणसी में प्राधिकरण की सीमा के तहत आने वाली जमीन के मानचित्र स्वीकृति एवं अन्य समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्राधिकरण में सोमवार से शनिवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को संतुष्ट करने का प्रयास जारी है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की सीमा का जैसे-जैसे विस्तार हुआ है, पहले से बने मकान के मानचित्र स्वीकृति के मामले ज्यादा आ रहे हैं। इसके लिए लोगों से अपील है कि मानचित्र स्वीकृति के लिए स्वयं प्रयास करें। प्रयास हो कि किसी प्राइवेट बिल्डर से जमीन ना खरीदें। क्योंकि प्राइवेट बिल्डर के जमीन पर बने प्लान का मानचित्र स्वीकृत न होने पर लोगों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है। वही, जितना मानचित्र स्वीकृत हो, उतना ही निर्माण कराया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद