home page

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

 | 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल


फिरोजाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस—वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत किलोमीटर संख्या 55-56 के बीच हुआ। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस व यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 11-12 यात्रियों को चोटें आईं है। पुलिस और राहत टीम की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकोहाबाद भेजा। बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

घायलों में मोहम्मद सरतार पुत्र मोहम्मद नईम, निवासी गोशाईगंज थाना कासिमपुर, जिला हरदोई, प्रदुमन बाजपेयी पुत्र बलराम बाजपेयी, निवासी लखनऊ, दामिनी वर्मा, निवासी लखनऊ, दिवांश पुत्र संदीप, निवासी लखनऊ, देवेन्द्र पुत्र गुरमीत, निवासी पंजाब, सुधीरपाल पुत्र रामधनपाल, निवासी पंजाब, गंगा पुत्र रामशरणपाल, कृष्ण कुमार पुत्र बनवारीलाल, निवासी प्रतापगढ़, शिवम गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी प्रतापगढ़, धीरेन्द्र प्रताप पुत्र रामदेव, निवासी मकान नंबर 57, आलोक नगर, लखनऊ, स्वेता पुत्री पारसनाथ, निवासी वामनेश कॉलोनी, महानगर, लखनऊ, पीयूष मिश्रा पुत्र ब्रजभूषण मिश्रा, निवासी प्रतापगढ़ शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़