home page

पलिया चीनी मिल में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन, 392 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 | 
पलिया चीनी मिल में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन, 392 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


लखीमपुर खीरी, 05 मई (हि.स.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी के दिशा-निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया द्वारा मंगलवार को बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड (चीनी मिल) परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क श्रमिक आरोग्य मेला एवं शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों सहित कुल 392 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ इकाई प्रमुख ओ.पी. चौहान, सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत वर्मा और फिजिशियन डॉ. अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बीपी, पल्स, वजन, एक्स-रे और ब्लड टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। साथ ही, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए और टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई।

इन चिकित्सकों ने दी सेवाएं आरोग्य मेले में महिला चिकित्सक डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. अशोक बिहारी, अंकित दीक्षित, काउंसलर अजय राय, अमन कुमार, ध्रुव कुमार, प्रवीन राना, बृजेश कुमार, संजू देवी, मीरा चौहान, प्रीति, अतुल कुमार, विपिन मिश्रा, पंकज अस्थाना और राजीव मौर्या ने अपनी सेवाएं दीं। परीक्षण के उपरांत मरीजों को उचित परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव