कौशांबी के टैंकर ब्लॉस्ट हादसे में अब तक हो चुकी पांच लोगों की मौत
कौशांबी, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में एलपीजी टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने से आग लगने के हादसे में घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत के बाद इस हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सिरोही टोल प्लाजा का जहां एलपीजी से भरा टैंकर टोल से टकरा गया और आगे जाकर आग के गोला में तब्दील हो गया था।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह हादसा तब हुआ जब कोखराज थानाक्षेत्र के सिरोही स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर एक एलपीजी से भरा टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लजा के दीवार और केबिन से टकराते हुए आगे जाकर ब्लास्ट हो गया। आग और धुआं के साथ लोगों की चीखे सुनाई दे रही थी। दुर्घटना में टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे, टोल कर्मी आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल अनिल कुमार ने बुधवार को दम तोड़ दिया। वहीं, घायल टोल कर्मियों में रायबरेली निवासी अनिल और मध्य प्रदेश के कृष्णपाल की मौत बीते गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। आग के कारण पूर टोल प्लाजा क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि दो एलपीजी टैंकर टोल प्लाजा पर पहुंचते थे। इसमें एक टैंकर बेकाबू होकर दीवार और टोल केबिन से टकराता था। हादसा देखकर कर्मचारी जान बचाकर भागते हैं। वहीं, टैंकर में लगी आग की चिंगारी जनरेटर रूम में पहुंच गई और आग लग गई। टोल कर्मचारियों का कहना है कि हादसे के कुछ देर पहले बारिश हुई थी। बाद अचानक यह हादस हुआ कुछ समझ नहीं आया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

