home page

केएम मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब को मिली एनएबीएल मान्यता

 | 
केएम मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब को मिली एनएबीएल मान्यता


मथुरा, 01 अगस्त(हि.स.)। मथुरा स्थित केएम मेडिकल कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ़ लेबोरेटरी साइंसेज (पाली डूंगरा, सौंख रोड) ने चिकित्सा प्रयोगशाला सेवाओं में एन.ए.बी.एल. मानकों का परचम लहराया है। संस्थान को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.एल.) द्वारा प्रथम प्रयास में ही पूर्ण मान्यता प्राप्त हो गई है।

यह बात शनिवार काे केएम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलाधिपति किशन चौधरी ने कही। उन्होंने बताया लैब पैथोलॉजी को प्रथम प्रयास में ही प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.एल.) मिलना पूरे ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। केएम विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति का कहना है कि प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.एल.) मान्यता केवल एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति गुणवत्ता और पारदर्शिता का निरंतर संकल्प है। भविष्य में भी संस्थान नई तकनीकों और सतत सुधार के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

केएम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवि के प्रति कुलपति/मेडीकल कालेज के डीन/प्रिंसीपल डा. शरद अग्रवाल, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, हॉस्पिटल के एडीशनल मेडीकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नमित गौतम सहित हॉस्पिटल के सभी फैकल्टी के विभागाध्यक्ष सहित लैब के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार