खादी विभाग के शिविर में दी रोजगार योजना की जानकारी
मीरजापुर, 09 मार्च (हि.स.)। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड नरायनपुर के बगही गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह ने योजना की उपादेयता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन खादी ग्रामोद्योग के वरिष्ठ सहायक पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर अनुराग पटेल, वरिष्ठ सहायक महेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

