home page

केशव प्रसाद मौर्य ने बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय एवं छत्रपति शाहू महाराज के स्मृति-चित्रों पर की पुष्पांजलि

 | 
केशव प्रसाद मौर्य ने बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय एवं छत्रपति शाहू महाराज के स्मृति-चित्रों पर की पुष्पांजलि


केशव प्रसाद मौर्य ने बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय एवं छत्रपति शाहू महाराज के स्मृति-चित्रों पर की पुष्पांजलि


लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के अमर रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

उप मुख्यमंत्री अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने अपने साहित्य और राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के माध्यम से देशभक्ति की चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की, वहीं राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया।

शाहू जी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज में समानता एवं सम्मान की नई चेतना का संचार किया। उनके प्रगतिशील विचार और लोकहितकारी नीतियां आज भी एक समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। इन दोनों महापुरुषों का प्रेरणादायी जीवन और राष्ट्रहित के प्रति उनका अमूल्य योगदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन