home page

श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले दर्शनार्थियों को सुलभता से दर्शन की व्यवस्था होगी सुनिश्चित - मुख्य कार्यकारी अधिकारी

 | 
श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले दर्शनार्थियों को सुलभता से दर्शन की व्यवस्था होगी सुनिश्चित - मुख्य कार्यकारी अधिकारी


वाराणसी, 22 सितम्बर(हि. स.)। वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम आने वाले दर्शनार्थियों को सुलभता से दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि आज श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर एक - एक व्यवस्था देखी गई है। वर्तमान समय में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मियों से मिलकर मंदिर की व्यवस्था को सुधारा जाएगा। सभी के समन्वय से कार्य को और भी गति दी जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि महादेव की कृपा से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर धाम में सुरक्षा के इंतजामों को और पुख्ता किया जाएगा। फिर भी यह ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी हाल में दर्शनार्थियों को कोई कठिनाई नहीं होने पाए। देश दुनिया से आने वाले दर्शनार्थियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद