home page

मुरादाबाद : कांवड़ मार्गों पर रोशनी के लिए 3 सुपरवाइजर और 130 स्विचमैन तैनात

 | 
मुरादाबाद : कांवड़ मार्गों पर रोशनी के लिए 3 सुपरवाइजर और 130 स्विचमैन तैनात


मुरादाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में नगर निगम ने कांवड़ मार्गों पर रोशनी के लिए 3 सुपरवाइजर और 130 स्विचमैन की तैनाती की है। 6 हाईड्रोलिक लोडर भी लगाए गए हैं। महानगर में कांवड़ियों के जत्थों का आवागमन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, चंदौसी से होता है। यहां के कांवड़ बेडे मुख्यत: हरिद्वार (उत्तराखंड) से कांवड़ भरकर कांठ रोड से लेकर आते हैं। वहीं मुरादाबाद के स्थानीय कांवड़ बेडे गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। इनका आवागमन दिल्ली रोड और कांठ रोड पर होता हैं।

नगर निगम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की लंबाई करीब 30 किमी है। इस मार्ग पर करीब 1300 लाइट प्वाइंट हैं। कांवड़ियों को कोई पथ प्रकाश की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम की ओर से कांठ रोड पर 40, दिल्ली रोड पर 60 और रामपुर रोड पर 30 स्विचमैन की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तीनों मार्गों पर एक-एक सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। साथ ही दो-दो हाईड्रोलिक लोडर भी लगाए गए हैं।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के मुताबिक शहर के प्रमुख मंदिरों पर आज पहले सोमवार पर जनरेटर और झालर से प्रकाश व्यवस्था कराई गई है और 450 सफाई मित्र भी लगाए गए। इसी तरह से श्रावण मास के आगामी सोमवारों पर भी व्यवस्था रहेगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल