home page

कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल किट

 | 
कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल किट


मीरजापुर, 15 सितंबर (हि.स.)। विकासखंड कोन के मदनपट्टी गांव में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विंध्य डिफेंस फिजिकल एकेडमी और जिला कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार काे हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्योति त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक संतोष कुमार यादव की देखरेख में किया गया।

समापन समारोह में ज्योति त्रिपाठी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल किट वितरित की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों से छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ऐसे शिविरों से प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव हुब लाल बिंद, विजय कुमार यादव ‘फौजी’ और जय प्रकाश यादव ‘फौजी’ ने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सत्यदेव यादव, शिवराम बिंद, अंशुमान यादव, अमरेश सोनकर सहित कई खेलप्रेमी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विंध्य डिफेंस फिजिकल एकेडमी के प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा