home page

समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना विधिक सेवा का उद्देश्य

 | 
समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना विधिक सेवा का उद्देश्य


- राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर सिटी ब्लॉक सभागार में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

मीरजापुर, 09 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सिटी ब्लॉक सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मध्यस्थ सुरेश कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र रहे, जबकि संचालन अधिवक्ता मनीष सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मध्यस्थता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, मानवाधिकार, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, नशा मुक्ति, मानव तस्करी तथा श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने बताया कि जरूरतमंद लोग निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान बालेन्दु सिंह, योगेश द्विवेदी, स्मृति गुप्ता, जयप्रकाश सरोज, मो. इरफान, विष्णु गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार यादव, अमरेंद्र सिंह, राहुल यादव और पंकज सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में मध्यस्थगण, पैरा लीगल वालंटियर्स और अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा