home page

जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने किया कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण

 | 
जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने किया कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण


वाराणसी, 22 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी में सांस्कृतिक संकुल में जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण कर लाभार्थियों को निःशुल्क बीज मिनी किट अनुदान पर सोलर लाइट, ट्रैप मृदा स्वास्थ्य कार्ड और खेत-तालाब के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को ओर से यह आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वाराणसी में किसानों के लिए कृषि विभाग से संचालित परियोजनाओं का लाभ कृषक परिवार को मिल रहा है। कृषक परिवार की ओर से किसी शिकायत पर अपनी जिला प्रशासन की टीम तत्काल कार्रवाई करती है। हमारा प्रयास है कि कृषक हित में होने वाले कार्य को ज्यादा से ज्यादा किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद