जिला विद्युत समिति में हुई बिजली समस्या पर चर्चा, हटेंगे स्कूल के ऊपर से गुजर रहे तार
जौनपुर, 05 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में रविवार को जिला विद्युत समिति की बैठक सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद और विधायक निधि से जारी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। विभाग को ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये गये। जर्जर खंभों के सर्वे की कार्यवाही की जा रही है। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारों को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक सम्पन्न होने के बाद जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मीटिंग में जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयीं सभी बिजली विभाग की शिकायतें दूर की जायेंगी । इस अवसर पर जफराबाद से सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय, मछलीशहर से सपा विधायक डा. रागिनी सोनकर शामिल थे। शाहगंज से निषाद पार्टी विधायक रमेश सिंह , मड़ियाहूं से अपना दल एस विधायक डा. आरके पटेल और मुंगराबादशाहपुर से सपा विधायक पंकज पटेल ने भी हिस्सा लिया। डीएम डॉ. दिनेश चन्द् भी बैठक में उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

