home page

जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

 | 
जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी


जौनपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जौनपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रशिक्षण एवं संसाधनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनगणना का प्रथम चरण मई महीने से प्रस्तावित है।

बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि एवं जनपद जनगणना प्रभारी युवराज गर्ग ने अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने डेटा संकलन की प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्थाओं और फील्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि यह कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। सभी गणनाकारों को फील्ड में जाते समय अनिवार्य रूप से अपना पहचान पत्र धारण करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।-------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव