home page

चाेरी की 24 साइकिलाें के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
चाेरी की 24 साइकिलाें के साथ युवक गिरफ्तार


जौनपुर , 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के बरसठी थानान्तर्गत पुलिस टीम साेमवार काे चोरी के आरोप में एक शातिर चाेर को गिरफ्तार किया है । आरोपित के कब्जे से चोरी की गयी 24 साइकिलें बरामद की गयी । क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ विवेक सिंह ने बताया प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपित रमेश पाठक पुत्र पारसनाथ पाठक निवासी परियत गांव, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर आरोपित को न्यायालय के भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र