home page

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग काे लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

 | 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग काे लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग काे लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च




जौनपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पैदल विरोध मार्च निकाला । यह मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर अंबेडकर तिराहे होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सत्ता के इशारे पर करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान इंटक के प्रदेश चेयरमैन डॉ. परमेंदर सिंह, डॉ. आरसी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, गौरव सिंह शनी, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, शिव मिश्रा, नसीम, मुहम्मद वकील, कृष्ण चंद निषाद, लाल प्रकाश पाल, नीलेश सिंह, इरशाद खान, इकबाल हुसैन, विजय बहादुर यादव, शैलेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव