home page

जल शक्ति मंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

 | 
जल शक्ति मंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन


मीरजापुर, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार देर शाम विख्यात शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर जल शक्ति मंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

दर्शन-पूजन के दौरान मंत्री ने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

मंत्री के आगमन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और धाम में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विंध्याचल धाम देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है और प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें विंध्य क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनहित के कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विंध्याचल धाम का निरंतर विकास हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा