home page

सारनाथ में धर्म चक्र स्तूप के पास लगाना पड़ा संशोधित शिलापट्ट : प्रदीप नारायण सिंह

 | 
सारनाथ में धर्म चक्र स्तूप के पास लगाना पड़ा संशोधित शिलापट्ट : प्रदीप नारायण सिंह


वाराणसी, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में बाबू जगत सिंह रॉयल फैमिली शोध समिति के संरक्षण प्रदीप नारायण सिंह ने साेमवार

काे पत्रकारों को बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक है। यहां सारनाथ में भारतीय पुरातत्व संरक्षण, नई दिल्ली की ओर से उठाए गए कदमों से औपनिवेशिक शासन के समय से चली आ रही गलत मान्यता समाप्त हो गई है। सारनाथ में पुराना धर्मराजिका शिलापट्ट हटा दिया गया है। नया संशोधित शिलापट्ट अब सारनाथ में धर्म चक्र स्तूप के पास लग चुका है। इस नए शिलापट्ट पर बाबू जगत सिंह के उस समय के कार्य का जिक्र अंकित है।

प्रदीप नारायण सिंह ने कहा कि बाबू जगत सिंह ने सारनाथ में उत्खनन का कार्य कराया था। सारनाथ क्षेत्र तभी बाबू जगत सिंह का क्षेत्र हुआ करता था। बाद में उत्खनन के दौरान रत्न और अस्थि कलश मिली थी, जिसके बाद बाबू जगत सिंह ने उस स्थान को पवित्र स्थान मानते हुए उत्खनन का कार्य को रोक दिया था। वहां से मिला खजाना को अंग्रेज अफसर डंकन ने जमा नहीं कराया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद