home page

जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2029 तक पूरा होगा - सचिव

 | 
जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2029 तक पूरा होगा - सचिव


वाराणसी, 16 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव शैलेष त्रिपाठी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य दिसंबर 2029 तक पूरा हो जाएगा। कॉरिडोर के निर्माण में आने वाली बाधा को दूर किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर कॉरिडोर के लिए तैयार किए गए अनुमानित बजट 30 करोड़ के लिए जनमानस से आर्थिक सहायता चंदा ली जाएगी। एकत्रित चंदा से ही जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर बन कर तैयार हो जायेगा।

सचिव शैलेष ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण में पूरी तरह से धौलपुर के लाल, गुलाबी और सफेद पत्थरों का प्रयोग होगा। लाखों घन फुट पत्थरों का ऑर्डर दिया भी जा सका है। मंदिर की दीवारों पर नक्काशी, फर्श पर सुंदर आकृति, विशाल के द्वारा जैसी कल्पना के साथ कॉरिडोर का निर्माण होने जा रहा है।

पूर्व में सामने आए विवाद पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग काफी समय से मंदिर परिसर में कब्जा करके रह रहे हैं। जिन्हें न्यायिक व्यवस्था से बाहर किया जाएगा। बहुत दिन तक कोई विवाद नहीं रहेगा। कॉरिडोर बनने में अब कोई बाधा नहीं रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद