home page

सुलतानपुर : अखंडनगर इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

 | 
सुलतानपुर : अखंडनगर इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर


सुलतानपुर, 29 मार्च 1(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में अखंड नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी को रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली की आवाज से थाना परिसर में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारी की गाड़ी से आनन-फानन में सीएचसी और जिला अस्पताल न ले जाकर इंस्पेक्टर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया है।

उधर घटना के बाद मीडिया से लेकर पब्लिक तक की थाना परिसर में इंट्री पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि वर्दी पहनते समय अचानक निजी असलहे से गोली निकली और सीधे इंस्पेक्टर के कंधे पर जा लगी। लेकिन टिगर कैसे दबा और घटना कैसे अंजाम हुई, इस सब पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। घटना की सूचना के बाद एसपी चारू निगम मौके पर पहुंची और जांच किया है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि .32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगी है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। इंस्पेक्टर को लखनऊ बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है।

-

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त