home page

वाराणसी के गोरखनाथ मंदिर में हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह

 | 
वाराणसी के गोरखनाथ मंदिर में हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह


वाराणसी, 15 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मैदागिन चौराहे पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में बुधवार, 18 मार्च को सायंकाल चार बजे विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अम्बरीष सिंह भोला ने रविवार को दी।

अम्बरीष सिंह भोला ने पत्रकारों को बताया कि विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह के पहले भगवा ध्वज घर-घर लगाने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। इस अभियान में हजारों घरों पर भगवा ध्वज फहराकर हम गोरखनाथ मंदिर में अपना नव वर्ष मनाएंगे। साथ ही भगवान श्री राम की पूजा आरती भी करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद