home page

सोनभद्र: दोपहर में घर से बाहर न निकले लोग, सावधानी बरते : सीएमओ

 | 
सोनभद्र: दोपहर में घर से बाहर न निकले लोग, सावधानी बरते : सीएमओ


सोनभद्र, 17 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में भीषण गर्मी की शुरुआत व तापमान 41 के पार पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग ने एडवाईजरी जारी कर दी है। 19 अप्रैल से 31 मई तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक घर या आफिस से बाहर न निकले।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज कुमार राय ने बताया की प्रदेश में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। तापमान 41 डीग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग का यह भी दावा है कि तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान पृथ्वी पर लगभग 70 फीसदी सीधी अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणें पड़ेगी जो जिससे त्वचा कैंसर, समय से पहले बुढ़ापा झुर्रियां और मोतियाबिंद जैसी आँखों की समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

सीएमओ ने बताया की यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई या अचानक अस्वस्थता महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें। मोबाइल का उपयोग कम करें क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है। दही, छाछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों से निवेदन है की आपने कार में गैस से चलने वाली वस्तुएं, लाइटर, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सोडा आदि, परफ्यूम और बैटरियां ना रखें। कार का फ्यूल टैंक पूरा न भरवाएं। कोशिश करें ईंधन केवल शाम के समय ही भरवाएं। दिन में कार से यात्रा करने से बचें और टायरों में हवा का दबाव बहुत अधिक न रखें। गर्मी से बचने के लिए पानी और तरल पदार्थ ज्यादा पिए। गैस सिलेंडर को धूप में न रखें। जब बाहर का तापमान 45–47 डिग्री सेल्सियस हो तो घर के एसी को 24–25 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी