मीरजापुर : योग सप्ताह में ब्लॉक कर्मियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र, प्रशिक्षकों ने कराया योगाभ्यास
मीरजापुर, 15 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के तहत सोमवार को मीरजापुर जनपद के जमालपुर ब्लॉक सभागार में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष विभाग की प्रशिक्षक ज्योति सिंह एवं सुश्मिता सिंह ने ब्लॉक कर्मियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने भुजंगासन, वृक्षासन, ताड़ासन, वज्रासन, तितली आसन, सिंहासन, कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव, थकान और कई बीमारियों से बचाव संभव है।
करीब एक घंटे तक चले योग सत्र में ब्लॉक कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक प्रतिदिन योगाभ्यास कार्यक्रम जारी रहेगा।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह, एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा, एडीओ कोऑपरेटिव विजयभान सिंह, बड़ेलाल, श्यामूबाबू, सावित्री देवी, राजेश कुमार, संतोष कुमार, इन्द्रेश कुमार, रीता देवी, आलोक सिंह, संतोष मिश्रा, भगवंत प्रसाद, अशोक सिंह सहित अन्य ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

