home page

हाथरस में आंधी, बारिश से दर्जनों गांवों की बत्ती गुल, लाेगाें काे हाे रही परेशानी

 | 
हाथरस में आंधी, बारिश से दर्जनों गांवों की बत्ती गुल, लाेगाें काे हाे रही परेशानी


हाथरस, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में तेज आंधी से सादाबाद और आसपास के क्षेत्र के सहपऊ, बिसावर, कजरौठी क्षेत्र में दर्जनों विद्युत पोल टूट गए हैं और जगह-जगह ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हाे गए हैं। इससे देहात के दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम में आए बदलाव के चलते जहां गर्मी से राहत मिली है ।

बिसावर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई, जिससे लगभग 21 घंटे से पूरे क्षेत्र में बिजली नहीं है। जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण मरम्मत कार्य में भी बाधा आ रही है। हालांकि मौसम में आई ठंडक और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ, जिससे कुछ हद तक राहत मिली।

विद्युत विभाग की टीमों ने फाल्ट ढूंढने और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। समई उपकेंद्र से ऊंचागांव, नसीरपुर, धानोटी और करसौरा जैसे कई गांवों में बिजली नहीं आ रही। इसी तरह, पिपरामई उपकेंद्र से घाटमपुर, बरामई, जंगला, गरीबा खेड़ा, बरामई और गुमानी घड़ी आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। रसमई उपकेंद्र से ऊंचागांव, नसीरपुर, धानोटी और करसौरा जैसे कई गांवों में बिजली ठप है। इसी तरह, पिपरामई उपकेंद्र से घाटमपुर, बरामई, जंगला, गरीबा खेड़ा, बरामई और गुमानी घड़ी आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। सहपऊ के नगला ब्राह्मण, मढापिथु, मढाभोज, पट्टी बहराम, नगला कली, नगला विशी, नगला मैया, नगला रमजू, नगला प्राण, पट्टीशक्ति, सोरई, करैया, तामसी, बटपुरा, रहपुरा, गुतहरा, मीरपुर, करकौली, बागपुर, नगला परसु , वासबित्ता, परसौरा, खोंडा, नगला सुखराम, कुकरगवां, रसगवां, चिन्तागढ़ी, नगला बंजारा, नगला मौजी, छत्तर गढ़ी, जुलिया गढ़ी, भुकलारा, गढ़ी रुस्तम, जरीपुरा, सल्हैपुर, चंदवारा, खेरिया, कोंकना कलां, कोंकना खुर्द, मकनपुर, मानिकपुर, पीहुरा, थरौरा, धाधऊ, नगला मनी, नगला सेवा, नगला रतिया, सिखरा, फतेहउल्लापुर, नगला मटरू, सुल्तानपुर, लोधई, महरारा, नगला पचौरी, बुढ़ाइच की बिजली आपूर्ति ठप है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना