home page

सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

 | 
सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश


हाथरस, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी ) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी और एफआरयू कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

डॉ. वेदप्रकाश ने विशेष रूप से महिला मरीजों की जांच व्यवस्था, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिक्रिया भी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल में दी जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने चिकित्सक कक्ष, दवा भंडार, कोल्ड चैन, टीबी यूनिट, एक्स-रे कक्ष और जांच कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना